Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JAC बेचेगा 1.34 करोड़ पुरानी उत्तरपुस्तिकाएं, टेंडर जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JAC बेचेगा 1.34 करोड़ पुरानी उत्तरपुस्तिकाएं, टेंडर जारी

रांची:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने अपने गोदामों और मूल्यांकन केंद्रों में जमा पुरानी उत्तरपुस्तिकाओं को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने 2022 से 2024 के बीच आयोजित मैट्रिक, इंटरमीडिएट, मदरसा और व्यावसायिक परीक्षाओं की मूल्यांकित कॉपियों को रद्दी के रूप में बेचने का निर्णय लिया है।

जैक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 1,34,33,768 उत्तरपुस्तिकाओं और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों की बिक्री के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें जिला कोषागारों से प्राप्त पुराने कागजात भी शामिल हैं।

इच्छुक निविदादाता 25 अप्रैल तक टेंडर जमा कर सकते हैं, जबकि 27 अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया से बोर्ड को अच्छी आय होने की उम्मीद है, साथ ही लंबे समय से जमा कागजातों का निपटारा भी हो सकेगा।

बोर्ड ने नीलामी प्रक्रिया में सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता दी है। निर्देश दिया गया है कि खरीदी गई उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग केवल रीसाइक्लिंग के लिए किया जाएगा, ताकि किसी भी संवेदनशील जानकारी का दुरुपयोग न हो सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!