Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » शिक्षा » JAC इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 में हजारीबाग की बेटियों का जलवा, प्रेरणा बनीं राज्य की सेकेंड टॉपर

JAC इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 में हजारीबाग की बेटियों का जलवा, प्रेरणा बनीं राज्य की सेकेंड टॉपर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JAC इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 में हजारीबाग की बेटियों का जलवा, प्रेरणा बनीं राज्य की सेकेंड टॉपर

हजारीबाग: –झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट में हजारीबाग के पदमा क्षेत्र की बेटियों ने कमाल कर दिया है। आर.एन. +2 हाई स्कूल, पदमा की छात्रा प्रेरणा कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, इसी विद्यालय की एक और छात्रा श्रेया आनंद ने 464 अंक लाकर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है।इन दोनों मेधावी छात्राओं की सफलता ने विद्यालय, अभिभावकों और पूरे पदमा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रेरणा कुमारी ने कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह क्षण पूरे स्कूल परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा और श्रेया ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं, यदि उन्हें सही दिशा और अवसर मिले।

टॉपर्स का प्रदर्शन:

  • प्रेरणा कुमारी – 470 अंक (राज्य में दूसरा स्थान)
  • श्रेया आनंद – 464 अंक (राज्य में चौथा स्थान)

छात्राओं की इस उपलब्धि पर पदमा क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!