JAC इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी, साहिबगंज के देव तिवारी टॉपर
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने गुरुवार को इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार कुल 95.62% छात्र सफल हुए, जो पिछले वर्ष (93.16%) से बेहतर है। इस परीक्षा में कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन दिया था, जिसमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी और 2,17,273 छात्र पास हुए।
स्टेट टॉपर: देव तिवारी (481 अंक)
साहिबगंज के देव तिवारी, प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र, इस बार के स्टेट टॉपर बने हैं। उन्होंने कुल 500 में से 481 अंक हासिल किए हैं।छात्र अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं।
पिछले वर्षों की तुलना:
- 2024 में पास प्रतिशत: 93.16%
- 2025 में पास प्रतिशत: 95.62%
- इंटर साइंस 2025: 79.26% छात्र पास
- इंटर कॉमर्स 2025: 91.2% छात्र पास
टॉप 10 स्टूडेंट्स की सूची:
रैंक नाम अंक विद्यालय
1 देव तिवारी 481 +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
2 प्रेरणा कुमारी 470 आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा
3 सूरज कुमार दास 466 +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
3 कुमारी ऋतम्वारा 466 उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो
4 श्रेया आनंद 464 आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा
5 अनन्य पाल 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
5 उषा रानी 463 राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ
5 शिवानी कुमारी 463 डॉ ए एन +2 हाई स्कूल, कैरो
6 तनु प्रिया शाही 461 आरएन शाही प्रोजेक्ट +2 एचएस, गोविंदपुर
7 स्वीटी बरनवाल 460 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केंदुआदेवीपुर
7 आयुषी कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
7 तन्नु कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
7 लीपा गराई 460 एलबीएस +2 हाई स्कूल, जयपुरा
7 शान प्रताप सिंह 460 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7 आलोक कुमार दास 460 यूपी +2 बीपी हाई स्कूल, भैया
8 अभिया शर्मा 459 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
8 मीनू पॉल 459 तारामणि मेमोरियल +2 एचएस, घाटशिला
9 रईस शेख 458 राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी
10 तृषा प्रमाणिक 457 +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
📱 कैसे देखें रिजल्ट?
1. jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
2. ‘Intermediate Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले सकते हैं।



