रोशन रोही के साथ हजारीबाग में 15 अक्टूबर को होगा भव्य डांडिया, समर्पण सेवा समूह कर रहा आयोजन
हजारीबाग। हजारीबाग के मटवारी स्थित श्री विनायक होटल में आगामी 15 अक्टूबर को समर्पण सेवा समूह के द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रोशन रोही भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजकों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि इस डांडिया कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में हजारीबाग के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और परिवार शामिल होंगे।
कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। आयोजकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए रांची से बाउंसरों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित रखने और लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि डांडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का अवसर भी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजकों ने हजारीबागवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ 15 अक्टूबर को श्री विनायक होटल, मटवारी पहुंचकर रोशन रोही के साथ इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
टिकट लेने एवं कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9264234107
📞 8825300310
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और आयोजन की तैयारियों में निमेष कुमार पांडेय, गोल्डन कुमार केशरी, आशीष यादव, उपेंद्र प्रसाद, गौतम कुमार गुप्ता, समाजसेवी मनीष चौधरी, सुजीत कुमार सिंह, सुनील राणा (सीजीआई), अजय मेहता, दिगंबर मेहता, धर्मेंद्र सिंह, रणवीर पांडेय, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, गोविंद कुमार, तबाही यादव एवं रंजन कुमार इस्लाम सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












