ट्रैक्टर चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम
तेतराई बाजार स्थित जय महाकाल ट्रेडर्स से महिंद्रा 475 ट्रैक्टर चोरी, पहचान बताने वालों से मांगी गई सूचना
तेतराई। तेतराई बाजार स्थित जय महाकाल ट्रेडर्स से एक ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना सामने आई है। चोरी हुए ट्रैक्टर की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
बताया गया है कि चोरी हुआ ट्रैक्टर महिंद्रा 475 मॉडल का है। ट्रैक्टर के डाला पर ‘Kamdhenu Next’ और ‘जय महाकाल ट्रेडर्स’ लिखा हुआ है। इसी पहचान के आधार पर ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
ट्रैक्टर के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों से तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। सूचना देने वालों की पहचान को लेकर आवश्यक गोपनीयता बरतने की बात कही गई है।
इन नंबरों पर दें सूचना:-धीरज पांडेय: 95761 36764,राजेंद्र पांडेय उर्फ जितेंद्र पांडेय: 90063 14880
ट्रैक्टर के संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












