Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra News :गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, तस्करी की कोशिश नाकाम

गिद्धौर/चतरा:- चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अफीम लेकर चौपारण की ओर बिक्री के उद्देश्य से जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक चतरा को 24 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली कि ईटखोरी–चतरा मुख्य मार्ग पर बेलगाछ के रास्ते एक एसपी साइन मोटरसाइकिल से दो युवक अवैध अफीम लेकर चौपारण जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिमरिया, नागरगोजे शुभम भउसाहेब (भा.पु.से.) के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री एवं सशस्त्र बल की संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई।

छापेमारी के दौरान बेलगाछ के पास दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 709 ग्राम अर्धठोस अफीम, दो रियलमी स्मार्टफोन तथा JH02BS-3535 नंबर की एसपी साइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयानंद कुमार (19 वर्ष) एवं रामप्रवेश कुमार (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम उंटा, थाना सदर, जिला चतरा के रूप में हुई है। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 83/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच एवं अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब की सराहनीय भूमिका

इस पूरे अभियान में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब की त्वरित निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति और प्रभावी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। नशा तस्करी के विरुद्ध उनकी सक्रिय कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra News :गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, तस्करी की

Katkamsandi News:एनडीपीएस मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एनडीपीएस मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया कटकमसांडी,हजारीबाग:- कटकमसांडी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ से जुड़े एक पुराने मामले में फरार

Katkamsandi News:दहेज उत्पीड़न मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दहेज उत्पीड़न मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया कटकमसांडी:कटकमसांडी थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए

Hazaribagh News :चौपारण में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चौपारण में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार चौपारण :हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में

Live Cricket

error: Content is protected !!