Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra News:चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, TPC का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, TPC का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार

TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी सहयोगी बताया जा रहा; पूछताछ में संगठन के नेटवर्क और लेवी तंत्र से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद

चतरा: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TPC/TSPC) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविकांत TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी सहयोगी था और संगठन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में संगठन के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और अन्य गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि रविकांत लंबे समय से झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल था। उसके पास से हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर संगठन से जुड़े अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज किया जा सकता है। वहीं, झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा के आज चतरा दौरे की भी चर्चा है। उनके साथ आईजी, डीआईजी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच सकते हैं। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!