Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Breaking News:केरेडारी में पुलिस-अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केरेडारी में पुलिस-अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास गोलीबारी की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, जिसके दौरान अपराधियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने फोन पर बातचीत में मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और उनका उद्देश्य क्या था। साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!