Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Assembly Election Result 2026: 5 राज्यों और पुडुचेरी में आज नतीजे, किसके सिर सजेगा ताज?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Assembly Election Result 2026: 5 राज्यों और पुडुचेरी में आज नतीजे, किसके सिर सजेगा ताज?

देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज वोटों की गिनती के साथ सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने अगले पांच वर्षों के लिए किस पार्टी या गठबंधन पर भरोसा जताया है।

इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं। सभी जगहों पर मतदान प्रतिशत इस बार काफी ऊंचा रहा है, जिससे लोकतंत्र के प्रति लोगों की भागीदारी साफ नजर आती है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। खास बात यह है कि इस बार राज्य में रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। राज्य की 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था।

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस भी वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। यहां 126 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ और 85 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई।

तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जहां 85.14 प्रतिशत मतदान ने नया रिकॉर्ड बनाया। राज्य में फिलहाल एमके स्टालिन के नेतृत्व में DMK की सरकार है।

केरल में 140 सीटों पर 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पी विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार सत्ता में है और फिर से वापसी की कोशिश में है।

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर 89.97 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां रंगास्वामी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सत्ता में काबिज है।

अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि इन राज्यों में सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!