Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

हज़ारीबाग:-रामनवमी एवं ईद पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल के जवानों ने रामनवमी जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
पर्व,त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की जानी है।
जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम बिजली के झूलते तारों,सड़क किनारे पड़े भवन निर्माण सामग्री, पेड़ों की सुखी डालियों,सड़कों की स्थिति एवं विभिन्न स्थानों पर जुलूस के समय लगने वाले बैरिकेटिंग, अस्थाई शौचालय आदि को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
उन्होंने सभी प्रशासनिक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी व ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए हजारीबाग पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। विधि व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कारवाई की जाएगी l

पर्व के दौरान सभी इलाकों को ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। शहरी क्षेत्र एवं शोभा यात्रा के रास्ते आने वाले छतों और खाली पड़े ग्राउंड की तस्वीर कैद की जा रही है। ड्रोन के मदद से यह देखा जा रहा है कि कहीं भी किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान या फिर ईंट- पत्थर जमा तो नहीं किया जा रहा है। जिन-जिन जगहों पर ड्रोन कैमरे में ईंट – पत्थर के जमा होने की तस्वीर कैद हुई, उसके मकान मालिक और लोगों को अविलंब सभी ईंट – पत्थर हटाने का निर्देश दिया जा रहा है।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों को माइकिंग कर जरूरी एहतियात संबंधी जानकारी दी जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!