Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने संरक्षण समिति, सद्भावना विकास मंच सहित अन्य संगठनों के साथ किया बैठक

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने संरक्षण समिति, सद्भावना विकास मंच सहित अन्य संगठनों के साथ किया बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने संरक्षण समिति, सद्भावना विकास मंच सहित अन्य संगठनों के साथ किया बैठक

संगठनों के सदस्यों और पदाधिकारियों से लिया सुझाव

हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी के सफल संपादन के लिए सबों का सहयोग जरूरी है : एस पी अरविंद कुमार सिंह

 

हजारीबाग:- हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी 2025 के सफल संपादन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बैठक का दौर जारी है रामनवमी जुलूस को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर स्थानीय प्रशासन लगातार काम कर रही है इसी क्रम में हजारीबाग की रामनवमी में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्यों और पूर्व महासमिति अध्यक्षों के साथ हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक आवास स्थित सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई l बैठक में रामनवमी जुलूस के सफल संपादन को लेकर बैठक में उपस्थित लोगों ने बारी बारी से अपने सुझाव दिए l सभा कक्ष में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बड़ा अखाड़ा के महंत विजय आनंद दास ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए मर्यादित होकर रामनवमी का त्योहार मनाना चाहिए और नशा मुक्ति रामनवमी के लिए सबों को आगे आना चाहिए ताकि हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी की गरिमा बरकरार रहे और दूर दराज से आए लोगों को किसी भी तरह की फजीहत का सामना न करना पड़े वही सभा कक्ष में उपस्थित रामनवमी संरक्षण समिति कार्यकारी अध्यक्ष निशांत प्रधान ने कहा कि हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी में जुलूस देखने के लिए भारी संख्या में महिलाऐं आती हैं जिनको पेयजल और शौचालय की समस्या से दो चार होना पड़ता है आगे उन्होंने कहा कि हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी के सफल संचालन के लिए महासमिति के साथ साथ संरक्षण समिति और विभिन्न संगठन अपनी सक्रिय भूमिका के रहता है l वहीं संरक्षण समिति संरक्षक राजकुमार गोप ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी का अपना इतिहास है और इस को बरकरार रखने के लिए युवाओं को भी अपनी भागीदारी समझनी होगी आगे उन्होंने युवाओं से अपील किया है कि इस बार की रामनवमी को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान से और आने वाली पीढ़ियों को नया संदेश दें l बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी के सफल संपादन में हमेशा से ही महासमिति, संरक्षण समिति, सद्भावना विकास मंच सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों का अतुलनीय योगदान रहा है हजारीबाग के लोग सजग होकर रामनवमी के अपनी भागीदारी निभाते हैं बैठक के दौरान जो भी सुझाव आया है उस पर अमल किया जाएगा l बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि किसी भी तरह का आपत्तिजनक गाना जुलूस के दौरान प्रतिबंधित है आगे उन्होंने कहा कि हजारीबाग पुलिस सोशल मीडिया ( वॉट्सएप फेसबुक ) पर पैनी नजर रखी है किसी भी तरह का धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाले पोस्ट करने वाले लोगों को चिन्हित कर कारवाई की जाएगी l मौके पर एस डी पी ओ सदर अमित कुमार , पुलिस उपाधीक्षक सी सी आर मनोज कुमार सिंह , संरक्षण समिति परमेश्वर प्रसाद मेहता , ओमप्रकाश गोप, अजय कुमार साव, बप्पी करण, कुणाल यादव , दीपक कुमार , इरफान अहमद , देवेंद्र सिंह नरूला , शिवली अहमद , मोहम्मद महताब ,मोहम्मद गुलाब, शहजादा परवेज अहमद एवं दर्जनों पूर्व महासमिति अध्यक्ष सहित रामनवमी संरक्षण समिति , सद्भावना विकास मंच व अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठन के दर्जनों लोग उपस्थित थे l

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket