Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हज़ारीबाग में बढ़ती असहिष्णुता पर सुदिव्य सोनू का बड़ा आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

हज़ारीबाग में बढ़ती असहिष्णुता पर सुदिव्य सोनू का बड़ा आरोप

रांची :-हज़ारीबाग में हाल ही में हुई सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर झारखंड के युवा नेता सुदिव्य सोनू ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी सत्ता से बाहर होती है, वहां इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है।सोनू ने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि होली, महाशिवरात्रि और अब रामनवमी से पहले हज़ारीबाग और गिरिडीह में तनाव की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि खुफिया तंत्र ऐसी घटनाओं को रोकने में क्यों विफल हो रहा है।

सोनू ने कहा कि हज़ारीबाग अब प्रयोगधर्मी भूमि बन चुका है, जहां असहिष्णुता की घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड की जनता ने कभी भी इस तरह के उग्रवादी या असामाजिक तत्वों का समर्थन नहीं किया है। अगर राजनीतिक दल जनता की भावनाओं को नहीं समझेंगे, तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

बीजेपी द्वारा लगाए गए इस आरोप पर कि वर्तमान सरकार में सनातनी पर खतरा बढ़ गया है, सोनू ने कहा कि जिस देश में सर्वोच्च पदों पर सनातनी प्रतिष्ठित हैं, वहां यह कहना कि सनातन धर्म खतरे में है, पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र रहा है और सनातन धर्म हजारों वर्षों से सुरक्षित रहा है।सोनू ने सीजीएल पेपर लीक मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई का बचाव किया और कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी हुई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी ठोस प्रमाण के बिना भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के तहत सारी सच्चाई सामने आएगी।सोनू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब मोदी खुद इफ्तार की बात कर रहे हैं, तो बीजेपी नेताओं को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।यह बयान हज़ारीबाग में बिगड़ती स्थिति और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सामने आया है, जिससे आगामी चुनावों के मद्देनजर माहौल और गरमा सकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सिमरिया पुलिस का जागरूकता अभियान, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सिमरिया पुलिस का जागरूकता अभियान, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त सिमरिया (चतरा)। अवैध अफीम की खेती और

Chatra:नशे के खिलाफ गिद्धौर पुलिस की मुहिम, युवाओं को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

नशे से दूरी बनाएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं: गिद्धौर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान चतरा में नशे के खिलाफ पुलिस की पहल, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Live Cricket

error: Content is protected !!