राष्ट्रीय समाचार डेस्क
रांची के मांडर थाना क्षेत्र से कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची :-राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे पाली रोड के निकट स्थित एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं पाई है। कोई सज्जन इसे पहचानते हैं तो मांडर पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। मांडर पुलिस व्यक्ति के शिनाख्त में जुटी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे