Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में आधी रात सड़कों पर उतरी बड़कागांव पुलिस, बैंक-पेट्रोल पंप समेत संवेदनशील इलाकों में सघन जांच!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में देर रात पुलिस का सघन गश्ती अभियान, बैंक-पेट्रोल पंप समेत संवेदनशील स्थलों की जांच

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का लिया जायजा, बोले- जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

बड़कागांव। अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़कागांव पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सड़क मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने बैंक, पेट्रोल पंप सहित अन्य व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती गई।

जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या संवेदनशील गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस संबंधित स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। हालांकि, सूचना सही, निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की बदले की भावना या पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर गलत सूचना नहीं देनी चाहिए।

24 घंटे सक्रिय रहती है पुलिस की गश्ती टीम

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस गश्ती जारी रहती है। इसके अलावा समय-समय पर विशेष गश्ती अभियान भी चलाए जाते हैं, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और विधि-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी रहे।

इस गश्ती अभियान में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अलावा एसआई अभिषेक कुमार, सिद्धेश्वर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में आधी रात सड़कों पर उतरी बड़कागांव पुलिस, बैंक-पेट्रोल पंप समेत संवेदनशील इलाकों में सघन जांच!

बड़कागांव में देर रात पुलिस का सघन गश्ती अभियान, बैंक-पेट्रोल पंप समेत संवेदनशील स्थलों की जांच थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़कों

Chatra:पत्थलगड्डा थाना पुलिस का बड़ा एक्शन! 1.028 किलो अवैध अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन क्लीन चतरा’ के तहत कार्रवाई

चतरा में 1.028 किलो अवैध अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन चतरा के तहत कार्रवाई रांची से अफीम खरीदकर गिद्धौर ले जाने

Hazaribagh:हजारीबाग में अनमोल कलर हब का भव्य उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे विभिन्न ब्रांडों के पेंट्स और पुट्टी

हजारीबाग में अनमोल कलर हब का भव्य उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे विभिन्न ब्रांडों के पेंट्स और पुट्टी हजारीबाग। शहर में घरों

Hazaribagh :हजारीबाग में जाम से मिलेगी मुक्ति? वन-वे व्यवस्था का ट्रायल शुरू, तीन प्रमुख चौकों पर बदला ट्रैफिक रूट

हजारीबाग में जाम से मिलेगी मुक्ति? वन-वे व्यवस्था का ट्रायल शुरू, तीन प्रमुख चौकों पर बदला ट्रैफिक रूट बुढ़वा महादेव, गाड़ीखाना और बंशीलाल चौक को

Live Cricket

error: Content is protected !!