Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

शहर में नो एंट्री लागू, कई मार्गों पर रूट डायवर्ट; वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित

हजारीबाग। आगामी दुर्गापूजा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं और आमजनों की सुविधा को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही शहर में नो एंट्री व्यवस्था लागू करने, वाहनों के रूट डायवर्ट करने और पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल चिह्नित करने का निर्णय लिया गया है।

दुर्गापूजा के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की समस्या को कम करना, यातायात को सुचारु बनाए रखना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है।

हजारीबाग पुलिस ने आमजनों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्ट रूट का ही इस्तेमाल करें। वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि पूजा पंडालों के आसपास अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग में ज्वेलरी डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार

हजारीबाग में ज्वेलरी डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार 4.051 किलो चांदी और 48.26 ग्राम सोने के आभूषण बरामद, हथियार और दो

Hazaribagh:दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक शहर में नो एंट्री लागू,

Hazaribagh:हजारीबाग में खेल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1 नवंबर को खुलेगा आवासीय बालिका बैडमिंटन केंद्र

हजारीबाग में खेल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1 नवंबर को खुलेगा आवासीय बालिका बैडमिंटन केंद्र कर्जन मैदान में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र और सिंथेटिक ट्रैक

Hazaribagh:हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश

हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश एमएसीपी लाभ, सेवा संपुष्टि और लंबित मामलों के

Live Cricket

error: Content is protected !!