Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश

एमएसीपी लाभ, सेवा संपुष्टि और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय में सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, चौकीदारों की सेवा संपुष्टि, एमएसीपी का लाभ, रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही चौकीदारों की सेवा संपुष्टि के लंबित मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा इनके शीघ्र निष्पादन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित करने पर जोर दिया गया।

चौकीदारों को एमएसीपी लाभ देने पर चर्चा

समीक्षा बैठक में चौकीदारों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय एमएसीपी (MACP) का लाभ प्रदान करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा जिले में चौकीदारों के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

शस्त्र अनुज्ञप्ति, सिनेमा हॉल और बार की भी समीक्षा

उपायुक्त ने जिले में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों, सिनेमा घरों और बार आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को दी जाने वाली पेंशन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। वहीं, एसटी/एससी आयोग में लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सामान्य शाखा से संबंधित सभी कार्यों को नियमानुसार समय पर पूरा करने और लंबित मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी को दूर करना रहा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग में ज्वेलरी डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार

हजारीबाग में ज्वेलरी डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार 4.051 किलो चांदी और 48.26 ग्राम सोने के आभूषण बरामद, हथियार और दो

Hazaribagh:दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक शहर में नो एंट्री लागू,

Hazaribagh:हजारीबाग में खेल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1 नवंबर को खुलेगा आवासीय बालिका बैडमिंटन केंद्र

हजारीबाग में खेल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1 नवंबर को खुलेगा आवासीय बालिका बैडमिंटन केंद्र कर्जन मैदान में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र और सिंथेटिक ट्रैक

Hazaribagh:हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश

हजारीबाग मे अनुकंपा नियुक्ति से लेकर चौकीदारों के रिक्त पदों तक की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश एमएसीपी लाभ, सेवा संपुष्टि और लंबित मामलों के

Live Cricket

error: Content is protected !!