Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

लंबित कांडों, वारंट व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश, एनएच पर लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश

हजारीबाग/चौपारण। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने बुधवार को चौपारण थाना का निरीक्षण कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित चौपारण थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लंबित मामलों और वारंट की समीक्षा

एसपी ने थाना में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न संचिकाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही अनुसंधान के लिए लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अनुसंधान पदाधिकारियों को दिया गया।

नशीले पदार्थों और अफीम की खेती पर विशेष नजर

एसपी ने अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फरार एवं आरोपित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा चौपारण क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एनएच पर बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

चौपारण क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग जारी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि लूट, चोरी, डकैती समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही सड़क जाम की स्थिति में आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो, इसे लेकर भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

अवैध कारोबार और तस्करी पर कार्रवाई के निर्देश

एसपी ने क्षेत्र में अवैध बालू, कोयला, पशु एवं अन्य प्रकार की तस्करी पर रोक लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।

आमजन और जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय पर जोर

कानून-व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय एवं संबंध बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश लंबित कांडों, वारंट व फरार

Hazaribagh :ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया मामला, दुमका के जामा थाना

Hazaribagh:नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन

नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन पिपिंग सेरेमनी में समादेष्टा अविनाश कुमार ने कंधे पर बैच और स्टार

Hazaribagh:अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत 20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण,

Live Cricket

error: Content is protected !!