Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन

पिपिंग सेरेमनी में समादेष्टा अविनाश कुमार ने कंधे पर बैच और स्टार लगाकर किया सम्मानित

हजारीबाग:झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-7), पदमा हजारीबाग में बुधवार को अलंकरण समारोह (पिपिंग सेरेमनी) का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2022 में खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सराहनीय सफलता हासिल करने वाले जैप-7 के तीन पुलिसकर्मियों को पारी से बाहर अगली पंक्ति में पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।

समादेष्टा कार्यालय में आयोजित समारोह में जैप-7 के समादेष्टा अविनाश कुमार ने नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर बैच एवं स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इनमें हवलदार अमित कुमार को अवर निरीक्षक (सशस्त्र), आरक्षी-522 अनिल उरांव को हवलदार तथा आरक्षी-476 बाबूराम बास्की को हवलदार के पद पर पदोन्नति दी गई।

यह पदोन्नति महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के आलोक में प्रदान की गई है। 4 मई 2022 को मुरहू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में इन जवानों की सराहनीय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला।

जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ने का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए समादेष्टा अविनाश कुमार ने कहा कि पदोन्नति के साथ किसी भी पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही पहले से अधिक बढ़ जाती है। पदाधिकारी को अपने अधीनस्थ कर्मियों के बीच अनुशासन बनाए रखते हुए कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक कुशल पदाधिकारी वही है, जो राष्ट्रहित और विभागीय प्रतिष्ठा के साथ अपने अधीनस्थ कर्मियों के हितों का भी ध्यान रखे तथा टीम को अनुशासित और संगठित रखते हुए आगे बढ़ाए। उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में जैप-7 के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार दुबे, अमिता लकड़ा समेत अन्य कनीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समादेष्टा ने नवप्रोन्नत अवर निरीक्षक (सशस्त्र) अमित कुमार एवं हवलदार अनिल उरांव और बाबूराम बास्की को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश लंबित कांडों, वारंट व फरार

Hazaribagh :ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया मामला, दुमका के जामा थाना

Hazaribagh:नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन

नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन पिपिंग सेरेमनी में समादेष्टा अविनाश कुमार ने कंधे पर बैच और स्टार

Hazaribagh:अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत 20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण,

Live Cricket

error: Content is protected !!