Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण, ट्रांसफार्मर मिलने के बाद लोगों ने जताया आभार

बड़कागांव। बादम क्षेत्र के बनिया मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, पासवान टोला और सुभाष चौक के ग्रामीण पिछले करीब 20 दिनों से बिजली संकट से परेशान थे। लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने के बाद बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया। उनके प्रयास से क्षेत्र के लिए 200 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे थे।

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के प्रति आभार जताया और कहा कि उनकी पहल से लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग भी की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश लंबित कांडों, वारंट व फरार

Hazaribagh :ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया मामला, दुमका के जामा थाना

Hazaribagh:नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन

नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन पिपिंग सेरेमनी में समादेष्टा अविनाश कुमार ने कंधे पर बैच और स्टार

Hazaribagh:अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत 20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण,

Live Cricket

error: Content is protected !!