चतरा में 2.05 किलो अवैध अफीम के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
पंजाब ले जाने की फिराक में था आरोपी, लरकुआ मोड़ के पास पुलिस ने दबोचा
चतरा। सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.05 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर चतरा-गया मुख्य मार्ग से पंजाब जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ चतरा सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई।टीम ने लरकुआ मोड़ के पास जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 2.05 किलो अफीम बरामद हुई। इसके अलावा 3,150 रुपये नकद भी मिले।गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार यादव (19 वर्ष), पिता युगल यादव, ग्राम कोलकोले, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है।मामले में सदर थाना कांड संख्या 362/2026 दर्ज कर NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पु०अ०नि० राहुल सिंह सहित थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












