व्हीलचेयर पर बैठकर झुमरा बाजार पहुंचे बादल बाबू, ‘वीणा स्वीट्स’ का किया शुभारंभ
दारू:-हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा बाजार में गुरुवार को नए प्रतिष्ठान ‘वीणा स्वीट्स’ का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू ने व्हीलचेयर पर बैठकर फीता काटकर किया। नया प्रतिष्ठान उनके सेवक निरंजन साव के पुत्र गोपाल कुमार साव द्वारा शुरू किया गया है।
उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी और दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू का स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
मिठाई से लेकर साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजन तक
‘वीणा स्वीट्स’ में ग्राहकों को मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी के साथ-साथ स्नैक्स, साउथ इंडियन, चाइनीज और अन्य इंडियन फूड उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। इससे झुमरा बाजार के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को खान-पान के लिए एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन के दौरान ब्रजकिशोर जायसवाल ने प्रतिष्ठान के संचालक गोपाल कुमार साव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झुमरा बाजार अपने बड़े ग्रामीण हटिया बाजार के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। ऐसे महत्वपूर्ण बाजार में मिठाई, स्नैक्स और विभिन्न प्रकार के भोजन का नया प्रतिष्ठान शुरू होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है।उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।उद्घाटन समारोह में सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, स्थानीय जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस नेता देवकुमार राज, भाजपा नेता विनोद राणा, समाजसेवी सोनू साव सहित संचालक परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













