Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा में TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस जवानों पर हमले की साजिश का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस जवानों पर हमले की साजिश का आरोप

चतरा:-चतरा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु उर्फ लखन गंझू को उसके गांव पारामातु से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण गंझू अपने गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी करीब 40 वर्ष का है और लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु टोला पारडीह का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी TSPC संगठन में सक्रिय था और वर्ष 2024 में अफीम विनष्टीकरण के बाद लौट रहे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर किए गए हमले की साजिश में शामिल रहा था। इस घटना में दो जवानों की मौत हुई थी। आरोपी के खिलाफ जोरी और सदर थाना में गंभीर धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

कार्रवाई में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नियुक्ति घोटाले को लेकर JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, अधिकारियों से पूछताछ

नियुक्ति घोटाले को लेकर JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, अधिकारियों से पूछताछ रांची। नियुक्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने झारखंड कर्मचारी

छात्रों की मांगों पर फिर होगी सरकार से वार्ता, समाधान की उम्मीद

छात्रों की मांगों पर फिर होगी सरकार से वार्ता, समाधान की उम्मीद रांची। आंदोलनरत छात्रों की मांगों को लेकर सरकार ने एक बार फिर छात्र

ईटखोरी के स्कूल में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

ईटखोरी के स्कूल में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद ईटखोरी,चतरा:-ईटखोरी स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में चोरी के मामले का पुलिस

चतरा में TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस जवानों पर हमले की साजिश का आरोप

चतरा में TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस जवानों पर हमले की साजिश का आरोप चतरा:-चतरा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली

Live Cricket

error: Content is protected !!