Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ईटखोरी के स्कूल में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ईटखोरी के स्कूल में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

ईटखोरी,चतरा:-ईटखोरी स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। 15 अगस्त की रात स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया था। प्रधानाध्यापक बिनीत कुमार के आवेदन पर ईटखोरी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परोका के पास कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर चोरी का सामान ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखा गया अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस ने विद्यालय की लोहे की अलमारी, Exide की बड़ी बैटरी, Microtek इन्वर्टर, CCTV कैमरा, Philips मॉनिटर, दो कीपैड मोबाइल और दो स्मार्टफोन समेत घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार कुमार (20 वर्ष), ग्राम परोका और सुनिल कुमार (21 वर्ष), ग्राम पुरना नगर ईटखोरी के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

कार्रवाई में ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सअनि विदेश कुमार पाण्डेय, सअनि पंकज कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नियुक्ति घोटाले को लेकर JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, अधिकारियों से पूछताछ

नियुक्ति घोटाले को लेकर JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, अधिकारियों से पूछताछ रांची। नियुक्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने झारखंड कर्मचारी

छात्रों की मांगों पर फिर होगी सरकार से वार्ता, समाधान की उम्मीद

छात्रों की मांगों पर फिर होगी सरकार से वार्ता, समाधान की उम्मीद रांची। आंदोलनरत छात्रों की मांगों को लेकर सरकार ने एक बार फिर छात्र

ईटखोरी के स्कूल में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

ईटखोरी के स्कूल में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद ईटखोरी,चतरा:-ईटखोरी स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में चोरी के मामले का पुलिस

चतरा में TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस जवानों पर हमले की साजिश का आरोप

चतरा में TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस जवानों पर हमले की साजिश का आरोप चतरा:-चतरा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली

Live Cricket

error: Content is protected !!