Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, स्वास्थ्य स्थिति गंभीर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना, मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी।

रांची,झारखंड:-झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए यह फैसला लिया।बुधवार रात खांसी की शिकायत बढ़ने के बाद राधाकृष्ण किशोर को रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी खांसी को सामान्य नहीं पाया, जिसके बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया। सांस लेने में तकलीफ और खांसी की गंभीर समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर में राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।सत्र के दौरान राधाकृष्ण किशोर की अनुपस्थिति में, उनके विभागों – नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, और पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग – के विधायी कार्यों के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार को प्राधिकृत किया गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सिमरिया पुलिस का जागरूकता अभियान, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सिमरिया पुलिस का जागरूकता अभियान, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त सिमरिया (चतरा)। अवैध अफीम की खेती और

Chatra:नशे के खिलाफ गिद्धौर पुलिस की मुहिम, युवाओं को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

नशे से दूरी बनाएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं: गिद्धौर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान चतरा में नशे के खिलाफ पुलिस की पहल, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Live Cricket

error: Content is protected !!