दहेज उत्पीड़न मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कटकमसांडी:कटकमसांडी थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त संजय पासवान (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, कटकमसांडी थाना कांड संख्या 89/2026, दिनांक 03 जून 2026 में दर्ज मामले में आरोपी संजय पासवान, पिता जगेश्वर पासवान, निवासी ग्राम लुपुंग, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग की तलाश की जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 85, 351(2), 351(3), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












