Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » 12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

बड़कागांव:-बड़कागांव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई ट्रैक्टर को घटना के महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मो. जाफर (32 वर्ष), पिता- मरहूम मो. खलील, निवासी हाहे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 की रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के अम्बाजीत गांव से अभय कुमार दास का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पीड़ित ने 26 जून 2026 को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया और क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू कराया।

पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार अभियान चलाते हुए बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल से चोरी की गई ट्रैक्टर को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। चोरी की घटना के महज 12 घंटे के भीतर वाहन की बरामदगी को स्थानीय लोग पुलिस की बड़ी सफलता मान रहे हैं।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यदि पुलिस तत्काल कार्रवाई नहीं करती तो ट्रैक्टर को जुगल घाटी होते हुए डेमोटांड़ की ओर ले जाया जा सकता था। ऐसी स्थिति में वाहन को बरामद करना बेहद कठिन हो जाता। उन्होंने कहा कि समय पर की गई छापेमारी और पुलिस टीम की सक्रियता के कारण ट्रैक्टर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मो. जाफर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अनुसंधान पदाधिकारी हादी खान तथा बड़कागांव थाना के पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी की कार्यशैली की हो रही प्रशंसा

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित निर्णय क्षमता, सक्रिय नेतृत्व और अपराध नियंत्रण को लेकर क्षेत्र में लगातार सराहना हो रही है। ट्रैक्टर चोरी जैसी वारदात में महज 12 घंटे के भीतर वाहन बरामद करना और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना पुलिस की प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना बड़कागांव:-बड़कागांव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले

चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कोयलांचल को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार के साथ राहुल दुबे गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कोयलांचल को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार के साथ राहुल दुबे गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार ​चतरा/पिपरवार: चतरा पुलिस

बिहार भेजी जा रही 10,602 लीटर अवैध शराब की खेप जब्त, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 3 तस्कर गिरफ्तार

बिहार भेजी जा रही 10,602 लीटर अवैध शराब की खेप जब्त, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 3 तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग/बरही:- हजारीबाग पुलिस ने बिहार पुलिस

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

Live Cricket