Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान, अपराधियों में हड़कंप

एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान, अपराधियों में हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान, अपराधियों में हड़कंप

बेहतर पुलिसिंग की मिसाल बन रहा हजारीबाग, एसपी अमन कुमार की पहल रंग ला रही

आशीष यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण को लेकर हजारीबाग पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के पदभार संभालने के बाद से हज़ारीबाग मे पुलिसिंग व्यवस्था में तेजी और सख्ती साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार लगातार सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार और थाना स्तर पर सक्रिय पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने साफ कहा है कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाई जा रही है विशेष अभियान

हजारीबाग पुलिस द्वारा इन दिनों जिले में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर दर्जनों ब्राउन शुगर तस्करों और पैडलरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने कई स्थानों से मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने और जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। एसपी अमन कुमार स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वारंटी से लेकर नशा तस्करों तक, हजारीबाग पुलिस का शिकंजा तेज

जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विशेष अभियान चलाकर सैकड़ों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से फरार अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

जुआ, अड्डाबाजी और असामाजिक तत्वों पर सख्ती

हजारीबाग पुलिस ने जुआ, अड्डाबाजी, अवैध शराब कारोबार और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्ती बढ़ा दी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस मुहिम से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

जनता के बीच बढ़ा भरोसा

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की कार्यशैली और सक्रिय पुलिसिंग की चर्चा जिलेभर में हो रही है। आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराध में कमी आई है और लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। कई सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना की है।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान, अपराधियों में हड़कंप

एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान, अपराधियों में हड़कंप बेहतर पुलिसिंग की मिसाल बन रहा हजारीबाग, एसपी अमन कुमार की

बकरीद को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बकरीद को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील हजारीबाग : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

रांची में युवती से छेड़खानी का मामला, सेना का जवान गिरफ्तार

रांची में युवती से छेड़खानी का मामला, सेना का जवान गिरफ्तार रांची/Jharkhand: राजधानी रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत का मामला सामने आया

लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार

लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार लावालोंग: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में

Live Cricket

error: Content is protected !!