Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुमका वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला परिवहन पर कड़ा प्रहार।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

दुमका:-दुमका जिले के शिकारीपाड़ा वन विभाग ने अवैध कोयला खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बीती मध्यरात्रि को बादलपाड़ा-लीटियापहाड़ा क्षेत्र से कोयला लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।वन विभाग की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, तो वाहन चालक भागने में सफल रहा। जब्त किए गए वाहन में लगभग 20 क्विंटल कोयला लदा हुआ था। वन विभाग ने वाहन को शिकारीपाड़ा वन परिसर में लाकर सुरक्षित रखा और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले भी की जा चुकी है कार्रवाई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही बादलपाड़ा-लीटियापहाड़ा क्षेत्र में डोजरिंग कर कोयला खदानों को बंद किया गया था। हालांकि, सूचना मिली थी कि अवैध खनन फिर से शुरू हो गया है। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

वन विभाग की टीम रही शामिल

इस पूरी कार्रवाई में शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम सक्रिय रही। विभाग ने जोर देकर कहा है कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अवैध व्यापार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!