Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग: डायन-बिसाही के आरोप पर दो पक्षों में विवाद, 20 लोग नामजद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग: डायन-बिसाही के आरोप पर दो पक्षों में विवाद, 20 लोग नामजद

बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना गांव में डायन-बिसाही के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कुल 20 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पहले पक्ष की ममता देवी ने आरोप लगाया कि रिश्तेदार उन्हें डायन बताकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में 9 महिलाओं समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष की प्रेमिया देवी ने ममता देवी और उनके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और अपमानित करने का आरोप लगाया है, जिसमें 4 लोग नामजद हैं।

पुलिस ने कांड संख्या 127/26 और 128/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:मंगरदाहा में बालू का खेल! गरीबों को बालू नहीं, माफियाओं का नदी किनारे कब्जा? एक साल से कारोबार जारी होने का आरोप।

मंगरदाहा नदी के किनारे बालू का अवैध साम्राज्य! वन भूमि पर डंप कर खुलेआम हो रही बिक्री एक साल से जारी है अवैध बालू का

Chatra:चतरा श्रम कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल, मकान मालिकों को भेजे जा रहे नोटिस से ग्रामीणों में नाराजगी

चतरा श्रम कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल, मकान मालिकों को भेजे जा रहे नोटिस से ग्रामीणों में नाराजगी तकनीकी सहायक कुंदन सिंह के ‘सिविल

Ranchi:रामगढ़ हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! रजरप्पा दर्शन को निकले 14 लोग, 13 की मौत से मचा कोहराम।

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर नालंदा से रजरप्पा मंदिर जा रहा था परिवार, एनएच-33

Chatra:NDPS एक्ट के मामले में गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार यादव गिरफ्तार

NDPS एक्ट के मामले में गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार यादव गिरफ्तार थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में लगातार जारी है

Live Cricket

error: Content is protected !!