Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, 50 से भी अधिक दर्ज है अमन साहू पर अपराधिक मामले.

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, 50 से भी अधिक दर्ज है अमन साहू पर अपराधिक मामले.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छत्तीसगढ़ से रास्ते में आने के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भागने के क्रम में हुई कार्रवाई।

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ में मारा गया है। झारखंड पुलिस के लिए पिछले कई वर्षों से चुनौती बने गैंगस्टर अमन साहू को मंगलवार तड़के मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि अमन साहू पलामू में मारा गया। घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस अमन साहू को पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी। आने के क्रम में पलामू में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दावा है कि अमन साहू ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की और पुलिस का हथियार छीन कर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें अमन साहू मारा गया। हालांकि, अभी किसी भी आधिकारिक स्त्रोत से घटना की पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना को लेकर एक और थ्योरी भी सामने आई है। इसके मुताबिक रायपुर से रांची लाए जाने के दौरान पलामू में अमन साहू पर हमला किया गया था।

अमन साहू का फ़ाइल फ़ोटो

बिपिन मिश्रा हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त था।

गौरतलब है कि कोल ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा और एनटीपीसी डीजीएम (डिस्पैच) कुमार गौरव हत्याकांड मामले में पुलिस अमन साहू से पूछताछ करना चाहती थी। दरअसल, बिपिन मिश्रा हत्याकांड का जिम्मा अमन साहू गैंग ने लिया था। पुलिस को लगता है कि कुमार गौरव मर्डर केस में भी अमन साहू गैंग का हाथ है। सोमवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने विधानसभा परिसर में कहा था कि अमन साहू जैसे गैंगस्टर जेल से ही आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल किया जाता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान हजारीबाग:झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पदमा, हजारीबाग के वाहिनी मुख्यालय में

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा चौपारण: चौपारण थाना क्षेत्र में

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस

Live Cricket

error: Content is protected !!