Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इटखोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इटखोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

चतरा (इटखोरी): जिले की इटखोरी पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय बाइक और मोबाइल चोर गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस करनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों—प्रशांत यादव, सूरज और बहादुर—को रोका गया।

जब पुलिस ने उनसे वाहन के कागजात मांगे, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।संदेह के आधार पर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उनके पास से चोरी की अपाचे बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मुख्य सरगना प्रशांत यादव पहले भी हजारीबाग जिले में आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है।इटखोरी थाना में कांड संख्या 41/26 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!