Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

रांची/हजारीबाग:हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और आम लोगों द्वारा न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद आज राजधानी रांची स्थित लोक भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।अंबा  इस मुलाकात के दौरान विष्णुगढ़ कांड को राज्यपाल के समक्ष विस्तार से रखेंगी और मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग करेंगी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और समाज को झकझोर देने वाली है, ऐसे में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।पूर्व विधायक ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी (CBI) से कराने की मांग दोहराई है। साथ ही उन्होंने राज्य में महिला आयोग के शीघ्र गठन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशक्त तंत्र का होना बेहद जरूरी है।अंबा प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रखेंगी।ज्ञात हो कि 24 मार्च 2026 को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सका है। इस कारण लोगों में आक्रोश और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!