Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। इस जघन्य घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है और कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP), गृह सचिव एवं हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा है कि अब तक मामले में क्या कार्रवाई की गई है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।सुनवाई के दौरान अधिवक्ता हेमंत शिकरवार ने इस गंभीर मामले को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने घटना से संबंधित विभिन्न समाचार पत्रों की कटिंग भी पेश की और न्यायालय को अवगत कराया कि उन्होंने इस संबंध में डीजीपी एवं एसपी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की सुनवाई के लिए माननीय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि न्यायालय की सख्ती के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ेगा।इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग उठाई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!