Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Finance Bill 2026 लोकसभा में पास, आम करदाताओं और कारोबारियों पर क्या होगा असर?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Finance Bill 2026 लोकसभा में पास, आम करदाताओं और कारोबारियों पर क्या होगा असर?

New Delhi: निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया ‘फाइनेंस बिल 2026’ बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया, जिससे वित्त वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है. यह बिल बजट में घोषित प्रावधानों को कानूनी रूप देता है और टैक्स ढांचे में किए गए बदलावों को प्रभावी बनाता है. इसके लागू होने के साथ ही आयकर दरों, टैक्स चार्ज और अन्य लेवी से जुड़े नियमों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसका असर आम करदाताओं और व्यापारियों दोनों पर पड़ेगा.

विकास और निवेश पर फोकस

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में आर्थिक वृद्धि को तेज करने, रोजगार बढ़ाने और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई है. सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कैपेक्स आधारित रणनीति अपनाई है. ‘युवाशक्ति’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है.इसके अलावा, MSME सेक्टर को लोन और प्रोत्साहन देने, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि को प्रोडक्शन आधारित योजनाओं से मजबूत करने, तथा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सिंचाई और ग्रामीण ढांचे के विकास पर भी जोर दिया गया है.

अन्य प्राथमिक क्षेत्र

बजट में ग्रीन एनर्जी, डिजिटल गवर्नेंस, शहरी विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को भी अहम स्थान दिया गया है. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाकर मानव संसाधन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं.

Tax Changes 2026: क्या बदला, क्या वही रहा?

फाइनेस बिल 2026 के तहत कुछ टैक्स नियमों में बदलाव किए गए हैं, जबकि कई चीजें पहले जैसी ही रखी गई हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इनकम टैक्स स्लैब और स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा.हालांकि, टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू करने का प्रस्ताव है, जिससे नियम और प्रक्रियाएं आसान हो सकें और टैक्स अनुपालन बेहतर हो.

विदेश यात्रा और रिटर्न में राहत

विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाला टीसीएस (TCS) घटाकर 2% कर दिया गया है. इसके अलावा, एलआरएस (LRS) के तहत शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे पर भी टीसीएस दर कम की गई है, जिससे छात्रों और मरीजों को राहत मिलेगी.एक और अहम बदलाव के तहत संशोधित आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है. इससे करदाताओं को अपनी रिटर्न में सुधार करने के लिए अधिक समय मिलेगा.

आपकी जेब पर असर

फाइनेंस बिल 2026 का आम लोगों पर मिला-जुला प्रभाव पड़ेगा. जहां इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने से तुरंत राहत या अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा, वहीं टीसीएस में कमी और आईटीआर की समय सीमा बढ़ने से कुछ मामलों में वित्तीय सुविधा जरूर बढ़ेगी.

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!