Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बहोरनपुर में सरहुल की धूम, मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर किया पारंपरिक नृत्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बहोरनपुर में सरहुल की धूम, मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर किया पारंपरिक नृत्य।

पूर्व प्रत्याशी बोले— सरहुल प्रकृति, आस्था और एकता का प्रतीक

हजारीबाग (आशीष यादव):सदर प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर गांव में प्रकृति पर्व ‘सरहुल’ बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के महेश तिग्गा (मुखिया, गुरहेत पंचायत), सुरेश तिग्गा, प्रीतम तिग्गा, बसंत केरकेट्टा सहित अन्य सदस्यों ने मुन्ना सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्य पहान द्वारा उन्हें सरहुल का पवित्र फूल भेंट किया गया, जो इस पर्व की विशेष परंपरा मानी जाती है।उत्सव के दौरान मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक ने सभी का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि “सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी अटूट आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।” उन्होंने लोगों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर बैहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव, विक्की कुमार धान, दिनेश यादव, शंभू केरकेट्टा, सुभास्तम केरकेट्टा, प्रसन केरकेट्टा, सुनील तिग्गा, अरुण केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा, विक्रम केरकेट्टा, सुरेश केरकेट्टा, नीरज कुमार एवं मधु केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!