चतरा–डोभी मुख्य मार्ग पर बस हादसा, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका।

चतरा: चतरा–डोभी मुख्य मार्ग स्थित भुईयांडीह के पास एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










