Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दनुआ घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दनुआ घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल

चौपारण: थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक दनुआ घाटी में रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। तेज गति से गुजर रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कुछ देर तक घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए NHAI एंबुलेंस से चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।ज्ञात हो कि दनुआ घाटी मार्ग पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। तीखे मोड़, ढलान और तेज रफ्तार के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घाटी क्षेत्र में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घाटी मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें और नियंत्रित गति में वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!