Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज, पुलिस अलर्ट

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज, पुलिस अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज, पुलिस अलर्ट

रांची:राजधानी रांची स्थित सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसमें आरडीएक्स से विस्फोट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।धमकी की जानकारी सामने आते ही सिविल कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है।एहतियातन मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अन्य गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर टीम इसकी स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।गौरतलब है कि इससे पहले 6 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की सूचना नहीं है और जांच जारी है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रांची में फिर चार बच्चे लापता, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हड़कंप

रांची में फिर चार बच्चे लापता, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हड़कंप रांची:राजधानी रांची से एक बार फिर बच्चों के लापता होने का मामला सामने

पत्रकारों का लहराया चुनावी परचम, अरविंद राणा ने 5 हजार से अधिक वोटों से की जीत दर्ज, अरविंद गुप्ता की छतरपुर से बड़ी जीत

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: दो जुझारू पत्रकारों ने हासिल की बड़ी जीत रांची/हजारीबाग/छतरपुर:झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम पत्रकार जगत के लिए खासे

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज, पुलिस अलर्ट

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज, पुलिस अलर्ट रांची:राजधानी रांची स्थित सिविल कोर्ट को एक

गिद्धौर पुलिस ने 1.084 किलो अफीम के साथ अंतरजिला तस्कर दंपत्ति को दबोचा

गिद्धौर पुलिस ने 1.084 किलो अफीम के साथ अंतरजिला तस्कर दंपत्ति को दबोचा। चतरा/गिद्धौर: पुलिस अधीक्षक चतरा को 26 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली

Live Cricket

error: Content is protected !!