Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

परीक्षा के डर से लापता हुई किशोरी, फूफा के घर पलंग के नीचे मिली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

परीक्षा के डर से लापता हुई किशोरी, फूफा के घर पलंग के नीचे मिली

पिपरवार,चतरा:जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरा बसंत विहार कॉलोनी से शुक्रवार सुबह एक किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पिपरवार थाना को सूचना दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में सघन छानबीन की गई और संभावित ठिकानों पर जांच की गई। कई घंटों की तलाश के बाद किशोरी खटाल कॉलोनी स्थित अपने फूफा के घर में पलंग के नीचे छिपी हुई मिली।पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह परीक्षा के डर और डांट-फटकार के भय से घर से निकल गई थी और छिपकर बैठी थी। किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।घटना के बाद पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर पढ़ाई को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाएं और उनसे संवाद बनाए रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!