Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » पेपर खराब होने से तनाव में छात्र जंगल की ओर गया, पुलिस ने पांच घंटे में सकुशल किया बरामद

पेपर खराब होने से तनाव में छात्र जंगल की ओर गया, पुलिस ने पांच घंटे में सकुशल किया बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पेपर खराब होने से तनाव में छात्र जंगल की ओर गया, पुलिस ने पांच घंटे में सकुशल किया बरामद

प्रतापपुर,चतरा:मैट्रिक परीक्षा का पेपर ठीक नहीं जाने से तनाव में आकर एक छात्र जंगल की ओर चला गया, जिसे पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार मैरागखुर्द गांव निवासी अमजीत कुमार (पिता– सत्येंद्र यादव), प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर का मैट्रिक का छात्र है। बुधवार को वह हिंदी विषय की परीक्षा देने पीएम श्री उच्च विद्यालय जोगियारा गया था। परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप नहीं जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बिना किसी को बताए परीक्षा केंद्र से निकलकर जंगल की ओर चला गया।शाम तक जब अमजीत घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रतापपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोज अभियान शुरू किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।खोज के दौरान पुलिस टीम लोहड़ी जंगल की तलहटी तक पहुंची, जहां एक किशोर पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमजीत कुमार के रूप में हुई। छात्र ने पुलिस को बताया कि हिंदी की परीक्षा ठीक नहीं जाने के कारण वह तनाव में आ गया था।पुलिस ने छात्र को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया कि कुछ माह पूर्व अमजीत एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई थी। इसी कारण परीक्षा के दौरान उसे लिखने के लिए राइटर उपलब्ध कराया गया था।पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा के समय बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उनसे संवाद बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी को समय रहते समझा और सुलझाया जा सके।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!