Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बजट 2026-27 आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा : मुन्ना सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बजट 2026-27 आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा : मुन्ना सिंह

रांची:केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने इस बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की मूल समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।मुन्ना सिंह ने कहा कि देश की जनता इस बजट से राहत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन बजट में केवल आंकड़ों और घोषणाओं का ही बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट भाषण लंबा होने के बावजूद प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए किए गए वास्तविक बजटीय आवंटन को स्पष्ट रूप से सामने नहीं रखा गया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड जैसे आदिवासी एवं पिछड़े राज्यों के लिए बजट में कोई ठोस और विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन जैसे अहम क्षेत्रों में भी कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता। मुन्ना सिंह के अनुसार, यह बजट आम नागरिकों की जरूरतों की अनदेखी करते हुए कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देता है।अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नीतियों में सुधार करे, ताकि देश के गरीब, किसान, मजदूर और युवा वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!