Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

‘कृष का गाना सुनेगा…’ से इंटरनेट सेंसेशन बना धूम अचानक लापता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

‘कृष का गाना सुनेगा…’ से इंटरनेट सेंसेशन बना धूम अचानक लापता।

बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने डीसी व एसएसपी से की शिकायत

जमशेदपुर (झारखंड) :‘कृष का गाना सुनेगा क्या…’—इस एक पंक्ति ने फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले किशोर धूम उर्फ पिंटू को रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। उसकी मासूम आवाज और सहज अंदाज ने सोशल मीडिया पर लाखों दिलों को छू लिया। लेकिन अब वही धूम अचानक लापता हो गया है। उसके गायब होने की खबर से जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि देशभर में चिंता और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कई दिनों से नहीं दिखा धूम

स्थानीय लोगों के अनुसार, बागबेड़ा क्षेत्र में रहने वाला धूम पिछले कई दिनों से नजर नहीं आ रहा है। जो बच्चा रोज सड़कों, चौक-चौराहों और फुटपाथ पर दिखाई देता था, उसका इस तरह अचानक गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। न तो उसके ठिकाने की कोई स्पष्ट जानकारी है और न ही यह पता चल पा रहा है कि वह किसके साथ और किन परिस्थितियों में गया।

नशा मुक्ति के नाम पर शोषण की आशंका

मामले को गंभीर बताते हुए बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान व बाल संरक्षण से जुड़ी संस्था के अध्यक्ष सदन ठाकुर ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि कुछ लोग धूम को एक कमरे में रखकर उसके वीडियो बना रहे हैं और नशा मुक्ति या समाज सेवा के नाम पर आर्थिक लाभ उठा रहे हैं।शिकायत में यह भी मांग की गई है कि संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों की वैधानिक स्थिति की जांच की जाए—क्या वे पंजीकृत हैं, क्या उनके पास मेडिकल और प्रशासनिक अनुमति है और क्या वास्तव में किसी बच्चे का विधिसम्मत पुनर्वास किया जा रहा है या नहीं।

जांच की मांग तेज

बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक नाबालिग का इस तरह अचानक लापता होना बेहद गंभीर विषय है। प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर धूम को सुरक्षित खोजा जाए और यदि किसी तरह का शोषण हुआ है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
रिपोर्ट : आशीष यादव

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!