Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » जोन्हा फॉल में शौचालय बना शोपीस, ताले में कैद सुविधा

जोन्हा फॉल में शौचालय बना शोपीस, ताले में कैद सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जोन्हा फॉल में शौचालय बना शोपीस, ताले में कैद सुविधा

रांची: राज्य का चर्चित पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल एक ओर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दूसरी ओर यहां पर्यटकों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय अधिकांश समय ताले में बंद रहता है, जिससे यहां आने वाले सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।पर्यटकों का आरोप है कि शौचालय का ताला खुलवाने के लिए मनमाने ढंग से पैसे की मांग की जाती है। बिना भुगतान किए शौचालय का उपयोग संभव नहीं हो पाता, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा, सुविधाएं नदारद

राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देते हुए पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने की घोषणा की है। पर्यटन नीति के तहत निवेशकों को सब्सिडी और आधारभूत संरचना के विकास की बात कही गई है। सरकार की ओर से पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन भी जारी किए जाते हैं, जिनमें सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं।लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आती है।रांची के अनगड़ा प्रखंड स्थित जोन्हा फॉल के आसपास सरकार द्वारा आधारभूत संरचना तो बनाई गई है, परंतु पर्यटकों के लिए सबसे आवश्यक शौचालय जैसी सुविधा भी सुलभ नहीं है।सरकार द्वारा निर्मित शौचालय का हमेशा बंद रहना और उसके उपयोग के लिए अवैध वसूली होना, पर्यटन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पर्यटकों ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए और मनमानी वसूली पर रोक लगाई जाए, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!