Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने से भड़का प्रेमी, घर में घुसकर गोली मारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने से भड़का प्रेमी, घर में घुसकर गोली मारी

एसी की किस्त तक भर रहा था युवक, गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र की घटना

गाजियाबाद:भोजपुर थाना क्षेत्र के नांगलाबेर गांव में शनिवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई। पांच साल से प्रेम संबंध में रहे युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी किसी और से तय होने पर नाराज होकर उसे घर में घुसकर गोली मार दी। घटना से जहां तैयारियों के बीच खुशी का माहौल था, वहीं देखते ही देखते मातम छा गया।पुलिस के अनुसार, घायल लड़की 22 वर्ष की है और एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका इलाज फिलहाल मेरठ में चल रहा है। गोली उसके कान के पास सिर में ऊपरी भाग में फंसी हुई है।

पांच साल का था प्रेम संबंध, बात करना कर दिया था बंद

एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी युवक प्रदीप (28) और युवती के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। हाल के हफ्तों में युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बीच परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, जिससे प्रदीप आक्रोशित हो उठा।

एसी की किस्त तक प्रेमी भर रहा था

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप युवती पर काफी पैसा खर्च कर रहा था। वह उसके घर में लगाए गए एयर कंडीशनर की किस्त तक भर रहा था। शादी की जानकारी मिलने पर उसे अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई।

घर में घुसकर चलाई गोली, हालत गंभीर

गुस्से में प्रदीप शनिवार शाम युवती के घर पहुंचा और देसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगते ही युवती फर्श पर गिर पड़ी। परिवार व पड़ोसियों ने तुरंत उसे मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया।

भाई की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी फरार

घायल युवती के छोटे भाई अंशुल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी प्रदीप की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!