Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » चतरा में ऐतिहासिक कार्रवाई: अफीम तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जप्त, झारखंड में पहला बड़ा ऑपरेशन — तस्करों में मचा हड़कंप

चतरा में ऐतिहासिक कार्रवाई: अफीम तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जप्त, झारखंड में पहला बड़ा ऑपरेशन — तस्करों में मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में ऐतिहासिक कार्रवाई: अफीम तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जप्त, झारखंड में पहला बड़ा ऑपरेशन — तस्करों में मचा हड़कंप

आशीष यादव,6203556810

चतरा:झारखंड पुलिस ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अवैध अफीम कारोबार से अर्जित बेनामी संपत्ति पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। NDPS एक्ट के तहत चतरा पुलिस ने जिप सदस्य के पुत्र राजेश कुमार उर्फ राजेश दांगी की करोड़ों रुपये की चल–अचल संपत्ति को फ्रीज और जप्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद राज्यभर के तस्करों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एनडीपीएस सेल, सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी एवं टीम ने NDPS एक्ट, Chapter V-A के तहत यह कार्रवाई की।

क्या-क्या जप्त हुआ..? – सूची जारी

संपत्ति का विवरण स्थान मूल्य

  • 2.47 डी जमीन + तीन मंजिला पक्का मकान खेलेगाँव, रांची ₹67,00,000
  • 4.33 डी जमीन + करकटसीट मकान खेलेगाँव, रांची ₹17,50,000
  • 5 बैंक खातों में जमा राशि विभिन्न बैंक ₹3,42,079
  • कुल जप्त संपत्ति: ₹87 लाख से अधिक

संपत्ति जप्ति की अनुमति कोलकाता स्थित सक्षम प्राधिकारी ने NDPS Act की धारा 68F के तहत प्रदान की।

तस्करी की कमाई से बनाई थी संपत्ति 

जाँच में खुलासा हुआ कि राजेश दांगी ने अफीम तस्करी से अर्जित धन से रांची में जमीन, मकान और बैंक बैलेंस तैयार किया। पुलिस ने दस्तावेजों और लेन–देन के आधार पर इसे “अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति” माना।

राजेश दांगी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं:

  • गिद्धौर थाना कांड संख्या 07/2015
  • चौपारण थाना कांड संख्या 132/2019
  • NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपी

“अब और तस्कर आएंगे रडार पर” — चतरा पुलिस की चेतावनी

चतरा पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। अधिकारियों ने कहा—“अवैध नशा कारोबार से कमाई गई सभी संपत्तियों पर कार्रवाई होगी। अगला नंबर अन्य तस्करों का है… काली कमाई करने वालों की संपत्ति जप्त की जाएगी।”सूत्रों के अनुसार, अन्य जिलों में भी इसी मॉडल पर जल्द बड़े स्तर पर जप्ती अभियान शुरू होने की संभावना है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

6 thoughts on “चतरा में ऐतिहासिक कार्रवाई: अफीम तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जप्त, झारखंड में पहला बड़ा ऑपरेशन — तस्करों में मचा हड़कंप”

  1. Interesting analysis! Patterns do seem to repeat, even in games of chance. BossJL’s approach to curated experiences-like their detailed registration process-feels different. Check out their bossjl login to see what I mean – a solid platform!

    Reply
  2. That’s a great point about balancing risk & reward! Exploring platforms like bossjl slot can be fun, but responsible play is key. Their focus on a curated experience sounds interesting – a modern take on classic games! 👍

    Reply
  3. Scratch cards always felt like a little burst of optimism, didn’t they? BossJL seems to tap into that same excitement, but digitally! Their registration process at bossjl legit looks surprisingly streamlined – a modern take on a classic thrill. Fun stuff! ✨

    Reply
  4. Solid analysis! Seeing strong growth in the Philippine online casino market – platforms like ph987 com are really focusing on localized experiences & security, crucial for building trust with players. Interesting to see the KYC emphasis too!

    Reply
  5. Interesting read! Seeing strong growth in the Philippines online casino market – ph987 seems to be a key player with its localized approach & focus on user experience. Legit platforms are crucial for building trust!

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!