Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » झारखंड पुलिस के 14 अधिकारी-कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

झारखंड पुलिस के 14 अधिकारी-कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड पुलिस के 14 अधिकारी-कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक।

नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

रांची:झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार मिल रही महत्वपूर्ण सफलता के लिए राज्य पुलिस के 14 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को केंद्र सरकार द्वारा विशेष अभियान हेतु केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों—विशेषकर पारसनाथ (गिरिडीह) और लुगु-झुमरा (बोकारो)—में सुरक्षा बलों ने विगत दो दशकों से सक्रिय भाकपा (माओवादी) संगठन पर निर्णायक प्रहार किए हैं। जनवरी से अप्रैल 2025 तक संयुक्त अभियान के दौरान 10 माओवादी कमांडरों का खात्मा किया गया तथा भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गईं।

अभियान के प्रमुख पड़ाव:

  • 22 जनवरी 2025 – पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़, 2 कुख्यात माओवादी ढेर, 2 इंसास राइफल व 1 AK-47 बरामद तथा 15 लाख का इनामी रणविजय महतो गिरफ्तार।
  • 21 अप्रैल 2025 – ऑपरेशन ‘डाकाबेड़ा’, लुगु पहाड़ में बड़ी सफलता। 1 करोड़ का इनामी CCM विवेक उर्फ प्रयाग मांझी अपने 8 दस्ता सदस्यों समेत ढेर। पहली बार इतने ऊँचे स्तर के माओवादी कमांडर के मारे जाने की बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। सुरक्षा बलों ने बिना किसी नुकसान के नक्सलियों के गढ़ को खाली कराया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मी

1. अमोल विनुकांत होमकर, आईजी रेल (तत्कालीन आईजी अभियान)

2. डॉ. माइकलराज एस., आईजी अभियान (तत्कालीन आईजी बोकारो)

3. इंद्रजीत माहथा, डीआईजी झारखंड जगुआर

4. सुरेंद्र कुमार झा, डीआईजी कार्मिक (तत्कालीन डीआईजी बोकारो)

5. मनोज स्वर्गियारी, समादेष्टा, झा.स.पु.-3 (तत्कालीन एसपी बोकारो)

6. मिथिलेश कुमार, उप-समादेष्टा, अभियान

7. पु.अ.नि. जितेंद्र कुमार

8. पु.अ.नि. मंटू कुमार

9. आ. दीनबन्धु शेखर

10. आ. पारस कुमार वर्मा

11. आ. विकास कर्मकार

12. आ. भागीरथ रजवार

13. आ. शिवनन्दन हांसदा

14. आ. अजय मेहता

राज्य के डीजीपी के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान को और तेज किया गया है, जिसका सकारात्मक असर नक्सल प्रभावित इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket