Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » एसीबी की बड़ी कार्रवाई,खासमहल जमीन घोटाला मामले में तीसरी गिरफ्तारी

एसीबी की बड़ी कार्रवाई,खासमहल जमीन घोटाला मामले में तीसरी गिरफ्तारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एसीबी की बड़ी कार्रवाई,खासमहल जमीन घोटाला मामले में तीसरी गिरफ्तारी

ACB ने विजय प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार

हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने विजय प्रताप सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में अब तक की तीसरी गिरफ्तारी है।इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था। विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। तीनों पर सरकारी जमीन के गलत तरीके से हस्तांतरण में मिलीभगत का आरोप है।एसीबी ने इस मामले की प्रीलिमिनरी इंक्वायरी (प्रारंभिक जांच) पहले ही पूरी कर ली थी, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि हजारीबाग की करीब 2.75 एकड़ खासमहल की जमीन, जो साल 1948 में एक ट्रस्ट को 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी, बाद में सरकारी बताकर निजी लोगों को दे दी गई।रिपोर्ट के अनुसार, इस लीज को साल 1978 में बढ़ाकर 2008 तक के लिए रिन्यू किया गया था। लेकिन 2008 से 2010 के बीच, एक सोची-समझी साजिश के तहत इस जमीन को सरकारी दिखाते हुए 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया।जांच में यह भी सामने आया कि लीज के रिन्यूअल के दौरान तत्कालीन पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने दस्तावेज़ों से जानबूझकर ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द हटा दिया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि जमीन को सरकारी दिखाया जा सके और बाद में उसका अवैध हस्तांतरण संभव हो सके।नियमों के मुताबिक, ट्रस्ट की जमीन किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं की जा सकती, लेकिन इस प्रकरण में इस नियम की खुली अनदेखी की गई। परिणामस्वरूप, आज उसी जमीन पर बहुमंजिले व्यावसायिक भवन खड़े हैं, जो इस अवैध लेन-देन का नतीजा हैं।फिलहाल एसीबी इस घोटाले की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और नाम भी इस मामले में सामने आ सकते हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!