Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केरेडारी में दुर्गापूजा के दशमी पर डेढ़ करोड़ की चोरी, क्षेत्र में सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केरेडारी में दुर्गापूजा के दशमी पर डेढ़ करोड़ की चोरी, क्षेत्र में सनसनी

हजारीबाग:हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के ओमे गांव में दुर्गापूजा के दशमी के दिन यानी 2 अक्टूबर को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरी की यह घटना दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे के बीच हुई, जब घर के सभी सदस्य सलगा गांव दुर्गा पूजा मेला देखने गए थे।सूत्रों के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमीरा में रखी नगदी और जेवरात चोरी कर ली। कुलदीप सोनी द्वारा थाना में दर्ज कराए गए आवेदन के अनुसार चोरी गए सामान में 1 लाख 70 हजार रुपए नगदी और सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं। 22 कैरेट सोने के जेवरातों का वजन लगभग 700 ग्राम और 18 कैरेट सोने के जेवरातों का वजन 600 ग्राम है। इनके कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए बताया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य जेवरात भी चोरी गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।चोरी के दौरान चोरों के फिंगरप्रिंट घर के अलमीरा और टीवी स्क्रीन पर भी मिले हैं। इस बड़ी चोरी की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामला कांड संख्या 160/2025 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसआई टिंकू कुमार सिंह की अगुवाई में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!