Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » एम्बुलेंस से 43.65 किलो डोडा बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एम्बुलेंस से 43.65 किलो डोडा बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एम्बुलेंस से डोडा तस्करी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 43.650 किलो डोडा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक मारुति एम्बुलेंस (नं० BR 02PB-6505) में डोडा लोड कर चौपारण होते हुए बिहार की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने चोरदाह चेक नाका पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान दनुआ की ओर से आ रही एम्बुलेंस चेक नाका से पहले सड़क किनारे रोक दी गई। चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर एम्बुलेंस की तलाशी ली तो पेशेंट सीट के नीचे दो बोरे में छिपाकर रखा गया 43.650 किलो डोडा बरामद हुआ। जब्त एम्बुलेंस और डोडा को थाना लाया गया।इस मामले में एम्बुलेंस चालक, मालिक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या 265/25 दर्ज किया गया है। मामला BNS की धारा 317(5)/3(5) और NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket