Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित की करोड़ों की संपत्ति जब्त,ईडी की बड़ी कार्रवाई

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित की करोड़ों की संपत्ति जब्त,ईडी की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ईडी की बड़ी कार्रवाई ,पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित की करोड़ों की संपत्ति जब्त

हजारीबाग : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने 1.01 करोड़ रुपये मूल्य के मकान और जमीन के अलावा जिले में फैली 13.24 एकड़ भूमि को कब्जे में ले लिया है। यही नहीं, उनकी दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी जब्त कर दी गई हैं।

बालू कारोबार से खड़ी की गई संपत्ति

जांच एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अंकित राज ने अवैध बालू कारोबार से हुई कमाई को जमीन और मकान खरीदने में लगाया। कई सौदे नकद में और कुछ बैंक ट्रांजैक्शन से किए गए, ताकि अवैध धन को वैध दिखाया जा सके। ईडी ने इस पूरे मामले को स्पष्ट रूप से मनी लॉन्ड्रिंग करार दिया है।

2021 में खरीदी जमीन पर पक्का मकान

रिकॉर्ड से पता चला है कि अंकित राज ने वर्ष 2021 में हजारीबाग के केंटोनमेंट मौजा में आठ डिसमिल जमीन खरीदी थी। इसके बाद लगभग 26 लाख रुपये की लागत से पक्का मकान बनवाया गया। इस मकान और जमीन की घोषित कीमत 1.01 करोड़ रुपये है।

2.85 करोड़ की जमीन का खुलासा

ईडी की विस्तृत जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने हजारीबाग जिले के विभिन्न गांवों—जोरदाग, सदमपुर, बहोरनपुर, भादीखाप, नवादा, सिरसी, नया खाप, केरेडारी और हुपाड़—में कुल 13.24 एकड़ जमीन खरीदी। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 2.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू कारोबार और उससे अर्जित संपत्तियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अपराध से अर्जित संपत्ति को सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket